फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: घटिया निर्माण सामग्री लगाने से ढह रही सड़क

Mon, 26 May 2025 01:18 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
सड़क मार्ग के हिस्से को दिखा नाराजगी दिखाते लोग। 
विज्ञापन
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत संगड़ के बबलिया में बनाई जा रही सड़क
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पौनी। तहसील के रनसू क्षेत्र में पंचायत संगड़ के बबलिया में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनाई का रही साढ़े पांच किलोमीटर लंबी सड़क के काम से स्थानीय लोगों ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि घटिया निर्माण सामग्री लगाने से सड़क ढह रही है।
स्थानीय ग्रामीणों ने कहा कि इस सड़क के निर्माण कार्य में ठेकेदारों ने मनमानी की है। इसी कारण सड़क पर कई जगह गड्ढे हो गए हैं। नालियां बनाने और सड़क के साथ लगे डंगे बनाने में घटिया सामग्री लगाने के साथ ही पत्थर भी स्थानीय लगाया गया है।
विज्ञापन

इस कार्य की समुचित निगरानी न होने के कारण इस सड़क की हालत खस्ता हो चुकी है। कुछ जगह पर बनाई गईं नालियां भी घटिया सामग्री लगाने के कारण क्षतिग्रस्त हो गईं हैं।
स्थानीय लोगों ने डीसी रियासी से इस कार्य की गुणवत्ता की जांच करवाने की मांग की है। अन्यथा लोग सड़कों पर आकर प्रदर्शन करेंगे। इस मौके पर गांव की पूर्व पंच रक्षा देवी, पुरुषोत्तम सिंह, चैन सिंह, बलवीर सिंह, प्रीतम सिंह, सफेद सिंह, सोहन सिंह, कश्मीर सिंह, लाल सिंह रंजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं, विभाग के अतिरिक्त सहायक अभियंता बलविंदर ने बताया कि वह स्वयं मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लेंगे। अगर निर्माण कार्य में कोताही पाई गई तो जिम्मेदार ठेकेदार कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें