फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जम्मू विवि में अब हॉस्टल में ही मिलेगी रीडिंग रूम की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
- छात्रों और छात्राओं के लिए अलग-अलग बनेंगे रीडिंग रूम, एक हजार विद्यार्थियों को मिलेगी सुविधा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू । जम्मू विश्वविद्यालय के हॉस्टल अब विद्यार्थियों को रीडिंग रूम की सुविधा मिलेगी। विवि प्रशासन के अनुसार इसके लिए विद्यार्थियों से अतिरिक्त शुल्क भी नहीं लिया जाएगा। यह फैसला इस वित्तीय वर्ष में लागू होगा। दो महीने में सुविधा मिल जाएगी। रीडिंग रूम लड़कियों और लड़कों के हॉस्टल में अलग-अलग बनाया जाएगा। इसका फायदा करीब एक हजार छात्र-छात्राओं को मिलेगा।

जम्मू विश्वविद्यालय के छात्र लगातार धन्वंतरी लाइब्रेरी की समय सीमा बढ़ाने की मांग कर रहे थे । कोविड से पहले लाइब्रेरी 24 घंटे खुली रहती थी, लेकिन अब इसका समय रात 11 बजे तक कर दिया गया है। इससे सबसे ज्यादा परेशानी हॉस्टल के छात्र-छात्राओं को आती है या फिर जो सिविल सर्विस की तैयारी कर रहे हों। इस समस्या को ध्यान में रखते हुए विवि ने अब हॉस्टल में ही रीडिंग रूम खोलने का फैसला लिया है।
विज्ञापन



विश्वविद्यालय के हॉस्टल में कमरे, कुर्सियां उपलब्ध हैं। दो माह के भीतर रीडिंग रूम की सुविधा छात्रों को दे दी जाएगी। लड़कों के पांच हॉस्टल में रीडिंग रूम स्थापित किए जाएंगे।
विज्ञापन

- ललित सेन, प्रबंधक, ब्वॉयज हॉस्टल

-
रीडिंग रूम की सुविधा लड़कियों के पांच और लड़कों के भी पांच हॉस्टल में दी जाएगी। इसका छात्र-छात्राओं से कोई अलग शुल्क भी नहीं जाएगा। वहीं, धन्वंतरी पुस्तकालय के खुलने का समय रात 11 बजे तक ही रहेगा।

प्रो. डॉ. प्रकाश अंथल, डीन स्टूडेंट वेलफेयर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें