फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू यूनिवर्सिटी में आधे-अधूरे विभागों की जारी हुई कट आफ लिस्ट

Mon, 20 Jul 2015 08:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू यूनिवर्सिटी कैंपस में पीजी और यूजी कोर्सों में दाखिले के लिए सोमवार को सभी विभागों की कट आफ लिस्ट जारी नहीं की जा सकी। सुबह दस बजे के बजाय लिस्ट को दोपहर तीन बजे जारी किया सका। देरी का कारण जेयू प्रशासन की ओर साफ्टवेयर में खराबी आना बताया गया है। शेष विभागों की कट आफ लिस्ट मंगलवार (आज) जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन


हिंदी विषय में कट आफ 43.38 प्रतिशत तक गया है। इतिहास में कट आफ 65.74, एम लिब में 53.75, बी लिब में 58.73 और फिजिक्स में 72.58 प्रतिशत तक का कट आफ गया है। सूत्रों के मुताबिक विवि प्रशासन को कट आफ लिस्ट तैयार करने में पर्याप्त समय नहीं मिल पाना बताया जा रहा है।

दरअसल, लेट फीस के साथ एक दिन बढ़ाने के बाद रविवार तक आवेदन करने का समय रखा गया था। इसके अगले दिन सोमवार को ही सुबह दस बजे कट आफ लिस्ट को जारी किया जाना था। जेयू में दाखिले के लिए आखिरी दिन भी बड़ी संख्या में आवेदन किए गए थे।
विज्ञापन


ऐसे में रविवार और इसके पहले आए आवेदनों के आकलन में स्टाफ को पर्याप्त समय नहीं मिल पाया। सूत्रों के मुताबिक सभी विभागों की कट आफ लिस्ट तैयार नहीं हो पाई थी। जिन विभागों की कट आफ लिस्ट तैयार हो गई थी, उसे दोपहर तीन बजे के बाद जारी कर दिया गया।
 
विद्यार्थियों और अभिभावकों में दिखी बेचैनी
कट आफ लिस्ट देखने के लिए सुबह दस बजे के पहले ही विद्यार्थियों का जेयू कैंपस में पहुंचना शुरू हो गया था। विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों में उस समय बेचैनी देखी गई जब उन्हें पता चला कि लिस्ट जारी करने में देरी हो रही है।

विभिन्न विभाग के स्टाफ सदस्यों ने बताया था कि कुछ तकनीकी और अन्य समस्या के कारण लिस्ट अभी जारी नहीं हो पाई है। राजोरी से आए मुख्तियार अली ने बताया कि वह सुबह ही विवि कैंपस पहुंच गए थे।

उन्हें जिस विभाग में दाखिला लेना है, उसकी लिस्ट के लिए अब मंगलवार का इंतजार करना पड़ेगा। गांधी नगर से आए राहुल गुप्ता और त्रिकुटा नगर की नेहा शर्मा ने बताया कि अब वह पूरे दस्तावेज लेकर आएंगे और लिस्ट देखने के तुरंत बाद दाखिला ले लेंगे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें