फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूथ फेस्टिवल में धमाल मचाने को तैयार युवा

Sun, 11 Jan 2015 01:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
कड़ाके की सर्दी जहां सबको इन दिनों सता रही है वहीं, इन दिनों जम्मू यूनिवर्सिटी में किसी प्रकार की छुट्टियों को पीछे छोड़ कैंपस में विद्यार्थी रिहर्सल में भाग ले रहे हैं। युवा महोत्सव के प्रतिभागी विद्यार्थियों का सीधा संपर्क  अपनी प्रतियोगिता के संबंध में कोरियोग्राफरों से हो रहा है।
विज्ञापन


जहां जम्मू यूनिवर्सिटी क ी कोआर्डिनेटर इफरा भीप्रतिभागी बच्चों के साथ रिहर्सल की जिम्मेदारी निभाने  में जुटी हुई हैं। शनिवार को भी युवा महोत्सव की रिहर्सल जनरल जोरावर सिंह सभागार में हुई, जिसमें कला विशेषज्ञ सतीश चंद्र अपने प्रतिभागी विद्यार्थियों के साथ व्यस्त रहे।

रिहर्सल में डोगरी नृत्य, माइन, स्किट, नाटक के अलावा समूह गान जैसी प्रस्तुतियां सम्मिलित रहीं। रिहर्सल में शामिल विद्यार्थियों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। रविवार को भी सभागार में समय पर पहुंचकर प्रतिभागी विद्यार्थी अभ्यास में जुटे रहेंगे, जबकि डोगरी लोक नृत्य का भी मंच पर अभ्यास किया जा रहा है, जिसमें हर बारीकियों और पहलुओं पर गंभीरता से कला विशेषज्ञ देख रहे हैं, ताकि किसी प्रकार की चूक न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें