फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: होली पर यात्रियों को सुविधा, कटड़ा के लिए चलेंगी तीन विशेष ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। होली पर यात्रियों को सुविधा देने के लिए उत्तर रेलवे ने कटड़ा के लिए तीन विशेष ट्रेनों के परिचालन का फैसला लिया है। इनका संचालन होने से नियमित ट्रेनों पर यात्रियों का दबाव कम होगा। कंफर्म टिकट के लिए मारामारी भी नहीं होगी।
इसमें चलने वाली ट्रेनों में 04604-04603 श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-वाराणसी, 04203 वाराणसी-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा और 04081-04082 नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा शामिल हैं। 04604 श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-वाराणसी होली विशेष ट्रेन श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से नौ और 16 मार्च को शाम 6:15 बजे चलने के बाद अगले दिन सुबह सात बजे वाराणसी पहुंचेगी।
विज्ञापन

04603 वाराणसी-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा होली विशेष ट्रेन वाराणसी से 11 व 18 मार्च को सुबह 5:30 बजे चलने के बाद अगले दिन सुबह 11:25 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा पहुंचेगी। इसी तरह 04203 वाराणसी-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा होली विशेष ट्रेन आठ व 15 मार्च को वाराणसी से दोपहर दो बजे चलने के बाद अगले दिन दोपहर 2:35 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा पहुंचेगी।
04204 श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-वाराणसी होली विशेष ट्रेन नौ व 12 मार्च को श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा रात 11:45 बजे चलने के बाद अगले दिन रात 11:55 बजे वाराणसी पहुंचेगी। 04081 नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा होली विशेष ट्रेन आठ मार्च, 10 मार्च, 12 मार्च, 15 और 17 मार्च को और 16 मार्च को रात 11:45 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 11:40 बजे कटड़ा पहुंचेगी।
विज्ञापन

इसी तरह 04082 श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-नई दिल्ली होली विशेष ट्रेन नौ, 11,13, 16 और 18 मार्च को कटड़ा से रात्र 9:20 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 9:30 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें