जम्मू जिले में पुलिस विभाग में फेरबदल हुआ है। एसएसपी जम्मू ने चार सब- इंस्पेक्टर, 13 पीएसआई दो एसआई और तीन कांस्टेबल का तबादला किया। पुलिस स्टेशन सतवारी में तैनात सब- इंस्पेक्टर जसबीर सिंह का तबादला कर उन्हें पुलिस स्टेशन (पीएस) पक्का डांगा में भेजा है।
वहीं तरसेम सिंह को (पुलिस पोस्ट) पीपी ग्रेटर कैलाश से पीएस जानीपुर में भेजा है। तरसेम लाल को पीएस घरोटा से पीएस दोमाना, बोला नाथ को पीपी सैनिक कॉलोनी से पीएस नवाबाद में बतौर जांच अधिकारी भेजा हैं।
वहीं परिवीक्षा सब- इंस्पेक्टर (पीएसआई) जुल्फकार अहमद को पीएस अखनूर से पीएस गांधीनगर, बशरत हुसैन को पीएस गांधीनगर से पीएस अखनूर, मशकुर अहमद को पीएस बिश्नाह से पीएस नगरोटा, मोहम्मद जाहिद पीएस नगरोटा से पीएस बिश्नाह, आकिब लतीफ पीएस बस स्टैंड से पीएस गंग्याल, इश्ताम-उल-हक को पीएस गंग्याल से पीएस बस स्टैंड, अरुण कुमार शान को जिला पुलिस लाइन (डीपीएल) से पीएस घरोटा भेजा गया है।
मारुफ अहमद को पीएस मीरां साहिब से पीएस बहु-फोर्ट, यासिर अरताफ को पीएस नवाबाद से पीएस मीरां साबिह, तोहिफ अहमद को पीएस नवाबाद से पीएस आरएसपुरा, अजीज तारिक को पीएस आरएसपुर से पीएस नवाबाद, इरशाद अहमद को पीएस घरोटा से पीएस मीरां साहिब में बतौर जांच अधिकारी भेजा हैं। पीएसआई राशिद अली को पीएस जानीपुर से डीपीएल जम्मू भेजा है। वहीं एएसआई जोगिंद्र सिंह को पीपी फ्लयां मंडल से पीएस दोमाना, एसआई बलबीर सिंह को डीपीएल जम्मू से पीपी ग्रैटर कैलाश भेजा है। हैड कांस्टेबल प्रदीप सिंह को डीपीएल से कोर्ट पैरवी टीम में भेजा है जबकि अनिता देवी पीपी मंदिर बहु फोर्ट से पीएस बस स्टैंड अनिता रानी को पीएस बिश्नाह से पीएस बख्शीनगर भेजा है।