उमर अब्दुल्ला ने डॉ. फारूक के बयान पर कहा कि यह पार्टी कार्यकर्ताओं का नजरिया है। उन्होंने आगे कहा कि दोस्त, दोस्त होते हैं। हम ऐसी पार्टी नहीं हैं, जो मल्टीपल बूट में पैर रखें।
नेशनल कांफ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने फारूक अब्दुल्ला के अकेले चुनाव लड़ने के फैसले को पार्टी कार्यकर्ताओं का नजरिया बताया है। उमर अब्दुल्ला ने कहा कि वे इंडिया गठबंधन का हिस्सा हैं और आगे भी बने रहेंगे।
विज्ञापन
उमर अब्दुल्ला ने डॉ. फारूक के बयान पर कहा कि यह पार्टी कार्यकर्ताओं का नजरिया है। कांग्रेस ने अभी तक संपर्क नहीं किया है। इस संबंध में आगे विचार विमर्श किया जाएगा।
उन्होंने आगे कहा कि दोस्त, दोस्त होते हैं। हम ऐसी पार्टी नहीं हैं, जो मल्टीपल बूट में पैर रखें, जैसा कि कुछ पत्रकारों ने कहा है कि हमारे दरवाजे एनडीए के लिए खुले हैं। लेकिन यह सच नहीं है। उमर अब्दुल्ला ने कहा, 'मैं यह स्पष्ट करना चाहूंगा कि एनडीए के लिए कोई दरवाजा, कोई खिड़की, यहां तक कि एक दरार भी खुली नहीं है।'
विज्ञापन
फारूक अब्दुल्ला ने कहा- नेशनल कांफ्रेंस अपने दम पर लड़ेगी चुनाव
नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष एवं सांसद फारूक अब्दुल्ला ने गुरुवार को श्रीनगर में कहा कि उनकी पार्टी स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ेगी। इस दौरान वह इंडिया गठबंधन से दूरी बनाते हुए दिखे। कश्मीर में चुनाव को लेकर फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि चुनाव जल्द होंगे। जहां तक सीट बंटवारे का सवाल है तो नेशनल कॉन्फ्रेंस स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ेगी। इसके बारे में कोई संदेह नहीं है।