छुट्टियों में यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी को देखते हुए रेलवे ने उठाया कदम
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को जम्मू तवी-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस और शहीद कप्तान तुषार महाजन-दिल्ली सराय रोहिला एसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस में थ्री एसी के अतिरिक्त कोच की सुविधा मिलेगी। यह फैसला रेलवे ने छुट्टियों के दौरान यात्रियों की संख्या में होने वाली वृद्धि को देखते हुए लिया है।
यात्रियों की सुविधाओं का ध्यान रखते हुए गाड़ी संख्या 12426 (जम्मू तवी-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस) और 22402 (शहीद कप्तान तुषार महाजन- दिल्ली सराय रोहिला एसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस) में तृतीय वातानुकूलित का एक अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा। इससे प्रत्येक ट्रिप में अतिरिक्त 72 यात्रियों को ले जाने में मदद मिलेगी।
गाड़ी संख्या 12426 में 19 से 26 अप्रैल (8 ट्रिप) तक, जबकि गाड़ी संख्या 22402 में 20 अप्रैल (1 ट्रिप) को एक तृतीय वातानुकूलित का एक अतिरिक्त कोच जोड़ा जाएगा। इससे रेलवे बोर्ड की आय में इजाफा होगा।