जम्मू। जम्मू और कश्मीर उद्यमिता विकास संस्थान जम्मू में प्रबंधन विकास कार्यक्रम (एमडीपी) के प्रशिक्षुओं के लिए बाड़ी ब्राह्मणा औद्योगिक क्षेत्र में स्थित कई विनिर्माण इकाइयों का दौरा करवाया गया। इसका उद्देश्य व्यावहारिक अनुभव, औद्योगिक संचालन और व्यावसायिक प्रक्रियाओं पर जानकारी देना था।
यह दौरा बाड़ी ब्राह्मणा उद्योग संघ (बीबीआईए) के अध्यक्ष ललित महाजन के सहयोग से आयोजित किया गया। इसमें प्रशिक्षुओं को उद्योगों के कामकाज के बारे में जानकारी दी गई। प्रशिक्षुओं के साथ जेकेईडीआई जम्मू के जिला नोडल अधिकारी राजेश कोतवाल और पाठ्यक्रम टीम के सदस्य मोनिका सलारिया, रूपाली चौधरी मौजूद रहे। ब्यूरो