थार हादसे के बाद एक्शन में पुलिस, माॅडिफायड वाहनों के काटे चालान
हाल ही में जम्मू में एक थार वाहन द्वारा बुजुर्ग को टक्कर मारने की घटना के बाद ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन को लेकर पुलिस हरकत में आ गई है। वीरवार को जम्मू साउथ ज़ोन पुलिस और ट्रैफिक पुलिस सिटी जम्मू ने संयुक्त रूप से अभियान चलाया। विभिन्न इलाकों में कार्रवाई करते हुए 78 चालान जारी किए गए और 19 वाहन जब्त किए गए।
पुलिस और ट्रैफिक पुलिस ने हाई ट्रैफिक और संवेदनशील इलाकों में नाके लगाकर नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए गए। इसी के साथ ट्रैफिक पुलिस सिटी जम्मू ने संशोधित (मॉडिफाइड) वाहनों के खिलाफ विशेष ड्राइव चलाकर चालान काटे हैं।
अभियान के दौरान पुलिस अधिकारी ने बताया कि रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट में दर्ज जानकारी के अनुसार ही वाहन होना चाहिए। बगैर अनुमति किसी भी तरह का बदलाव नियमों में उल्लंघन है। पुलिस ने लोगों से ट्रैफिक नियमों का पालन करने, वाहन मॉडिफाइड न करने और अपनी व दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील कर रही हैं। पुलिस ने कहा कि यह अभियान केवल चालान करने तक सीमित नहीं है बल्कि जनता में जागरूकता और ट्रैफिक नियमों के प्रति ज़िम्मेदारी पैदा करना भी लक्ष्य है।
संबंधित वीडियो: