फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu : किश्तवाड़ में सर्च ऑपरेशन के दौरान मिला आतंकी ठिकाना ध्वस्त, मौके से एके 47 राइफल और गोला-बारूद बरामद

Fri, 08 Aug 2025 12:55 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

रुटीन सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों को यह ठिकाना मिला, जहां से एक एके-47 राइफल, उसकी मैगजीन, 30 गोली (जिनमें कुछ पाकिस्तानी निर्मित गोली भी शामिल हैं), गोला-बारूद और एक बायनॉक्युलर बरामद हुआ।
विज्ञापन
आतंकी ठिकाने से मिले हथियार... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुरक्षा बलों ने वीरवार को जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में एक आतंकी ठिकाने को ध्वस्त कर एक एके-47 राइफल, गोला-बारूद और अन्य सामग्री बरामद की। अधिकारियों ने बताया कि यह ऑपरेशन चत्रू क्षेत्र के बेरीघाउट-डुगड्डा इलाके में किया गया।

विज्ञापन


रुटीन सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों को यह ठिकाना मिला, जहां से एक एके-47 राइफल, उसकी मैगजीन, 30 गोली (जिनमें कुछ पाकिस्तानी निर्मित गोली भी शामिल हैं), गोला-बारूद और एक बायनॉक्युलर बरामद हुआ।

इस खोज के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने इलाके में और छानबीन की कार्रवाई शुरू कर दी है। अभी तक किसी आतंकी के गिरफ्तार होने की जानकारी नहीं मिली है, लेकिन माना जा रहा है कि यह हथियार किसी आतंकी गुट द्वारा छिपाए गए थे।
विज्ञापन


इससे पहले भी किश्तवाड़ और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बलों ने कई बार आतंकी ठिकाने को नष्ट किया है और हथियार बरामद किए हैं। सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि ऐसे ऑपरेशन से आतंकवादी गतिविधियों पर लगाम लगाने में मदद मिलती है।

अधिकारियों ने आगाह किया है कि इस इलाके में आतंकी गुट सक्रिय हो सकते हैं, इसलिए स्थानीय लोगों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत सुरक्षा बलों को देने की अपील की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें