फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'काम हो गया, 500 रुपये पहले लिए थे, बाकी के पैसे तैयार रखना'

Sun, 19 Jun 2016 01:47 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
- फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
शाम करीब साढ़े चार बजे 15 से 20 महिलाएं सत्संग कर रही थीं। तभी एक युवक चमड़े की चप्पल पहन कर आया और सीधा शिवलिंग की तरफ बढ़ने लगा। इस दौरान वह मोबाइल पर किसी से बात कर रहा था। आते ही उसने शिवलिंग का अपमान करना शुरू कर दिया। ऐसा करने के बाद उसने बोला कि काम हो गया है, पांच सौ रुपये पहले दिए थे आपने, बाकी के तैयार रखना। यह बयान नानक नगर मंदिर में घटना के वक्त मौजूद सत्संग कर रहीं महिलाओं ने पुलिस को दिए हैं। 
विज्ञापन


शनिवार को गांधी नगर पुलिस ने नानक नगर मंदिर में पहुंच कर महिलाओं और मंदिर के तीन पुजारियों के बयान दर्ज किए। महिलाओं ने अमर उजाला से बताया कि घटना के वक्त लगातार युवक किसी से फोन पर बात कर रहा था। मंदिर में घुसने से लेकर शिवलिंग का अपमान करने तक वह फोन पर बात ही करता रहा।  

पुलिस आपशंभु मंदिर और नानक नगर के शिव मंदिर में शिवलिंग की बेअदबी करने वाले दोनों आरोपियों के  मोबाइल फोन की कॉल डिटेल आपस में लिंक करेगी। दोनों के मोबाइल नंबर पर बात करने वाले लोगों के फोन नंबर जांचे जाएंगे। 
विज्ञापन


देखा जाएगा कि ऐसे कितने लोग हैं, जिन्होंने दोनों आरोपियों के साथ फोन पर बात की। इनमें से अगर एक-दो नंबर भी आपस में लिंक करेंगे तो पुलिस को यह पुख्ता जानकारी मिलेगी कि दोनों मामलों को तूल देने वाला कोई एक ही है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें