फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu: जम्मू में शिक्षक गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच ने खोली हिस्ट्रीशीट; नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी

Fri, 14 Mar 2025 11:09 AM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले शिक्षक जमील अंजुम को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है, उसके खिलाफ 10 मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी मामले में एक शिक्षक को गिरफ्तार किया गया है। क्राइम ब्रांच ने जम्मू के उस्ताद मोहल्ला के रहने वाले जमील अंजुम के खिलाफ व्यक्तिगत फाइल भी खोली है। जिस पर पक्का डंगा थाने में दस मामले दर्ज हैं। अंजुम के खिलाफ पक्का डंगा थाने ने हिस्ट्रीशीट भी खोली है। क्योंकि इसके ऊपर दर्ज 10 मामलों में चालान पेश होने के बावजूद ये इस तरह के मामलों से बाज नहीं आया।

विज्ञापन


ताजा मामला जम्मू के गुज्जर नगर का है। यहां के रहने वाले राशिद मन्हास ने क्राइम ब्रांच के पास शिकायत दर्ज कराई। इसमें बताया गया कि अंजुम ने नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की नकदी और सोने के आभूषण लिए हैं। आरोपी ने उसकी बहन को नौकरी दिलाने के नाम पर ठगा है।

न तो नौकरी मिली न ही पैसा वापस किया। मामले की जांच कर रही क्राइम ब्रांच को पता चला कि आरोपी साजिश, धोखाधड़ी, जालसाजी और प्रतिरूपण के कई मामलों में शामिल है। जो नौकरी दिलाने के नाम पर भोले-भाले लोगों को ठगता है। इसके खिलाफ दर्ज 7 अन्य मामलों की जांच भी चल रही है। वहीं क्राइम ब्रांच ने सुचेतगढ़ के रहने वाले सुनील कुमार को सरकारी नौकरी दिलाने के बहाने ठगने के आरोप में राजोरी के रहने वाले मसरूर अहमद पर मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें