फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रियों के लिए पटरियों पर आई ‘हमसफर’, रेल राज्य मंत्री ने दिखाई हरी झंडी 

Tue, 03 Jul 2018 11:39 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
ट्रेन को हरी झंडी दिखाते रेल राज्य मंत्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जम्मू रेलवे स्टेशन से सफर करने वाले यात्रियों को मंगलवार को एक और साप्ताहिक ट्रेन का तोहफा मिल गया। जम्मू तवी से सियालदह तक चलने वाली हमसफर एक्सप्रेस को केंद्रीय रेल राज्य मंत्री राजेन गोहाईं ने दोपहर साढ़े बारह बजे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन


हालांकि, ट्रेन के छूटने का समय सुबह 11:45 बजे है और जम्मू तवी रेलवे स्टेशन से हर बुधवार को रवाना होगी। उद्घाटन फेरा पूरा होने के बाद अगले सप्ताह से यह ट्रेन अपने वास्तविक समय सारिणी पर आ जाएगी।

हमसफर ट्रेन के सभी डिब्बे एसी हैं। पांच राज्यों का सफर कराते हुए यह ट्रेन सियालदह तक जाएगी। जम्मू तवी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के उद्घाटन कार्यक्रम में गोहाईं ने कहा कि यह ट्रेन माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं के लिए भी काफी लाभदायक साबित होगी।
विज्ञापन


कम से कम समय में यह रेलगाड़ी यात्रियों को बेहतर और सुरक्षित सफर कराएगी। उन्होंने कहा कि ट्रेन के चलने मंदिरों के शहर जम्मू और सिटी आफ जॉय के बीच सीधी कनेक्टिविटी बढ़ेगी। इससे पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। मंत्री ने ट्रेन का खुद निरीक्षण भी किया। 

- फोटो : अमर उजाला
ट्रेन से सफर करने वाले मोहित शर्मा ने एक और ट्रेन शुरू होने से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। जम्मू के  बाद पहला स्टाप लुधियाना है। कम से कम समय और बेहतर सुविधाओं के साथ लोगों का सफर पूरा होगा।

कार्यक्रम में पूर्व उप मुख्यमंत्री कवीन्द्र गुप्ता ने केंद्रीय रेल राज्य मंत्री से जम्मू से हरिद्वार तक भी स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग की। कार्यक्रम में उत्तर रेलवे के जीएम विश्वेश्वर चौबे, डीआरएम, एडीआरएम जम्मू और अन्य आला अधिकारी मौजूद रहे।

इन स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन
हमसफर ट्रेन लुधियाना, अंबाला कैंट, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, वाराणसी, मुगलसराय, गया, धनबाद, आसनसोल से होते हुए सियालदह स्टेशन पर पहुंचेगी।
 
क्या विशेष है ट्रेन में 
पूर्णत: एसी, आधुनिक और सुरक्षित, एल व एचबी डिब्बे, जीपीएस आधारित ट्रेन पोजीशन प्रणाली, एलईडी डिस्पले पर आने वाले स्टेशन की जानकारी, बायो टॉयलेट, सीसीटीवी कैमरे, अग्निशमन यंत्र, दृष्टि बाधित यात्रियों के लिए ब्रेल साईनेज, मोबाइल-लैपटॉप चार्जिंग प्वाइंट।   
 
विज्ञापन

कुलियों ने मंत्री को सौंपा ज्ञापन 
रेलवे कुली यूनियन ने अपनी मांगों का ज्ञापन रेल राज्य मंत्री को सौंपा है। इसमें कहा गया कि रेलवे की ओर से बैटरी वैन और एस्केलेटर, लिफ्ट जैसी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। इसके कारण कुलियों के काम काफी गिरावट आ रही है।

कुलियों का कहना है उनकी आमदनी का एकमात्र सहारा भी उनसे छूट रहा है। उन्होंने सरकार से रेलवे में स्थायी नौकरी देने की मांग की। कुलियों ने कहा कि लगातार कम होते कार्य से घर का खर्च चलाना भी मुश्किल हो रहा है।  

बंद पड़े स्कैनर पर जीएम ने ली चुटकी
जम्मू रेलवे स्टेशन पर बंद पड़े स्कैनर के सवाल पर पहले तो मंत्री और जीएम दोनों ने पल्ला झाड़ लिया। बाद में जब संवेदनशील रेलवे स्टेशन की सुरक्षा के लिहाज से स्कैनर चालू होना जरूरी बताते हुए सवाल किया गया तो मंत्री ने उत्तर रेलवे के जीएम विश्वेश्वर चौबे से प्रतिक्रिया देने को कहा। इस पर चौबे ने चुटकी ली। कहा- चलो, स्कैनर बंद होने से पुलिस कर्मियों में और अधिक मुस्तैदी आएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें