तालाब तिल्लो के लोग पानी-बिजली न होने पर नेकां युवा अध्यक्ष से मुलाकात करते हुए
तालाब तिल्लो के लोगों ने यूथ नेशनल कांफ्रेंस के प्रांतीय अध्यक्ष से मुलाकात कर लगाई गुहार
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। बिजली कटौती और पानी की समस्या के समाधान के लिए तालाब तिल्लो के लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को यूथ नेशनल कांफ्रेंस के प्रांतीय अध्यक्ष तेजिंद्र पाल सिंह अमन से मिला। लोगों का कहना है कि गर्मी के मौसम में बार-बार बिजली की कटौती हो रही है। इससे गर्मी में लोगों का हालबेहाल है। लोगों को सुविधा दी जाए।
उन्होंने कहा कि पारा चढ़ने के बावजूद प्रशासन निर्बाध बिजली और पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने में विफल रहा है। तेजिंदर पाल सिंह अमन ने आश्वासन दिया कि उनकी शिकायतों को जल्द से जल्द संबंधित अधिकारियों के समक्ष उठाया जाएगा और राहत दी जाएगी।
मुख्यमंत्री के नेतृत्व वाली मौजूदा सरकार जन कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने तथा आवश्यक सेवाओं को सुचारू बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। इस मौके पर गुरशरण सिंह, नरेश कुमार, बशारत हुसैन, सौरव शर्मा, राहुल कुमार, विनय चौहान, विक्की कुमार, फरेद खान, मनु शर्मा, यासिर आशान, अमित शर्मा, मैरीड उद दीन नाइक, मोहित गुप्ता आदि मौजूद रहे।
-