जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में भूस्खलन के बाद जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बाधित हो गया है। जम्मू-कश्मीर ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि मलबा सड़क पर पड़ा है, जिससे जम्मू-श्रीनगर एनएचडब्ल्यू ब्लॉक हो गया है। दोनों छोर से यातायात बंद हो गया। यात्रियों को भूस्खलन/पत्थर गिरने की आशंका के कारण मौसम में सुधार होने तक एनएच-44 पर यात्रा करने से बचने की सलाह दी जाती है।
उधर, द्रुंगली नाले में अचानक आई बाढ़ से पुल की ऊपरी दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। बुद्ध अमरनाथ मंडी क्षेत्र और एनएच 144 पुंछ जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़े पुल से यातायात डायवर्ट किया गया है।