जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग 44 आंशिक रूप से बहाल कर दिया गया है। करीब 30 घंटे की लंबी जद्दोजहद के बाद मार्ग पर गाड़ियां फिर चलने लगी हैं। फंसे हुए वाहनों को निकाला जा रहा है। जम्मू कश्मीर ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों को सावधानी से वाहन चलाने की सलाह है। रामबन के शेरबीबी के पास सड़क के एक हिस्से में अभी भी सिंगल लेन है। कई स्थानों पर फिसलन भरा भी है।
विज्ञापन
बर्फबारी के चलते जम्मू संभाग के पुंछ और राजोरी को कश्मीर घाटी के शोपियां जिले से जोड़ने वाला मुगल रोड भी तीन महीनों के लिए बंद किया जा चुका है। इस तरह कश्मीर का सड़क मार्ग से देश के बाकी हिस्से संपर्क कट चुका है।
अधिकारियों ने बताया कि भूस्खलन के मलबे को हटाने और कश्मीर को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने वाली सड़क पर यातायात बहाल करने की कोशिश की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि राजमार्ग पर विभिन्न स्थानों पर 400 से अधिक वाहन फंसे हुए हैं।
विज्ञापन
अधिकारियों ने कहा कि राजमार्ग के किनारे शेरबीबी, मागेरकोट, मेहाद कैफेटेरिया और दलवास सहित कई स्थानों पर भूस्खलन के बाद गुरुवार को 270 किलोमीटर लंबी सड़क यातायात के लिए बंद कर दी गई थी।