फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पस्सियां गिरने से 24 घंटे से जम्मू-श्रीनगर हाईवे बंद, उधमपुर व रामबन में सैकड़ों वाहन फंसे

Sun, 26 Aug 2018 12:04 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
Jammu Srinagar Highway - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रामबन के मगरकोट में शुक्रवार देर रात को पस्सियां गिरने के बाद शनिवार दिनभर जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग नहीं खुल पाया। इससे उधमपुर और रामबन में सैकड़ों वाहन फंसे हुए हैं। घाटी और वहां से लौटने वाले यात्रियों को दिक्कतें झेलनी पड़ीं। इससे कई वाहन वापस चले गए।
विज्ञापन


इस बीच राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहने से तपिश के साथ उमस बढ़ी है। मौसम विभाग श्रीनगर के अनुसार रविवार को जम्मू संभाग के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। मगर अधिकांश मौसम साफ रहेगा। 

जम्मू में तड़के बारिश के बाद शनिवार दिनभर मौसम साफ रहा। दिन चढ़ने के साथ गर्मी ने रंग दिखाया। दोपहर को तीखी धूप में तपिश के साथ उमस ने परेशान किया। यहां दिन में आर्द्रता का प्रतिशत 69 रहने से उमस से कोई राहत नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन


यहां दिन का पारा सामान्य से थोड़ा चढ़कर 33.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में 18.4 मिलीमीटर बारिश के साथ दिन का पारा सामान्य से 1.3 डिग्री चढ़कर 30.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां आर्द्रता का प्रतिशत 85 रहने से उमस बरकरार रही। श्रीनगर में दिन का तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस रहा। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें