फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Srinagar Highway: रामबन में पहाड़ी से भरभराकर गिरा मलबा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे आंशिक रूप से बहाल

Sun, 04 Feb 2024 05:19 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

बर्फबारी-बारिश के कारण रामबन और बनिहाल के बीच विभिन्न स्थानों पर सड़क पर फिसलन बढ़ गई है। शेरबीबी इलाके में रविवार एक बार फिर हाईवे से मलबा भरभराकर राजमार्ग पर आ गिरा। इसे नेशनल हाईवे अवरुद्ध हो गया है।
विज्ञापन
Jammu Srinagar Highway - फोटो : एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिगड़े मौसम के चलते जम्मू-श्रीनगर हाईवे एक बार फिर बंद हो गया है। जिला रामबन में शेरबीबी इलाके में रविवार एक बार फिर हाईवे से मलबा भरभराकर राजमार्ग पर आ गिरा। इसे नेशनल हाईवे अवरुद्ध हो गया है। जम्मू कश्मीर ट्रैफिक पुलिस ने एक वीडियो साझा करते हुए इसकी जानकारी दी है।  

विज्ञापन

 

विज्ञापन

बर्फबारी-बारिश के कारण रामबन और बनिहाल के बीच विभिन्न स्थानों पर सड़क पर फिसलन बढ़ गई है। इससे पहले रामबन जिले के शेरबीबी के पास फिसलन और मुख्य सड़क का एक हिस्सा धंस जाने से मार्ग को सिंगल लेन किया गया था। 

रविवार को श्रीनगर, गुलमर्ग, सोनमर्ग, गुरेज सहित कश्मीर के कई पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी हुई है। जम्मू संभाग के राजोरी, नत्थाटॉप, शिवगढ़धार, जुगधार, सियोजधार में भी भारी बर्फबारी के साथ बारिश हुई। इससे शीतलहर बढ़ गई है। बर्फबारी के चलते पर्यटन स्थल सनासर-नत्थाटॉप मार्ग बंद हो गया है। 

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार अगले 24 घंटों में प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। बर्फबारी प्रभावित क्षेत्रों में यात्रा एडवाइजरी के तहत सफर करने की सलाह दी गई है। श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग और जिला राजोरी व पुंछ को शोपियां (कश्मीर) से जोड़ने वाला मुगल रोड पहले से ही बंद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें