फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन बाद फिर से शुरू हुआ जम्मू-श्रीनगर हाइवे, हवाई सेवा भी बहाल

Mon, 09 Jan 2017 10:21 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग फिर से खुला - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
कश्मीर घाटी को देश के अन्य राज्यों से जोड़ने वाले 300 किलोमीटर लंबे जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग सोमवार को तीन दिनों बाद यातायात के लिए खोल दिया गया। राजमार्ग के खुलने से लोगों ने राहत की सांस ली। मौसम साफ रहने पर मंगलवार को भी राजमार्ग खुला रहेगा।
विज्ञापन



यातायात पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि जवाहर टनल, पत्नीटॉप के साथ ही अन्य कई जगहों पर भारी बर्फबारी के चलते राजमार्ग को बंद कर दिया गया था। राजमार्ग से बर्फ हटाने के बाद रविवार से रास्ते में फंसी गाड़ियों को सोमवार सुबह रवाना किया गया। 

उन्होंने बताया कि मौसम साफ रहने पर मंगलवार को छोटी गाड़ियों को दोनों तरफ राजमार्ग पर चलने की अनुमति दी जाएगी, लेकिन श्रीनगर से जाने वाली गाड़ियों को सुबह 8.30 से 1 बजे तक लेवडूरा, काजीगुंड पार करना होगा, जबकि जम्मू से आने वाली गाड़ियों को सुबह 5.30 से 11 बजे तक नगरोटा जबकि 12.30 बजे तक उधमपुर पार करना होगा। वहीं दो दिन तक बर्फबारी के कारण हवाई यातायात भी प्रभावित रहा। रविवार को 2 दिन बाद हवाई सेवा बहाल हुई और सोमवार को सभी उड़ानें सही रूप से संचालित हुईं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें