फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-श्रीनगर हाईवे बहाली में लगेंगे दस दिन, हजारों वाहन और यात्री फंसे 

Wed, 13 Jan 2021 01:18 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

  • बीआरओ को बैली पुल बनाने का काम दिया, घाटी का सड़क संपर्क देश से कटा   
  • रामबन के केला मोड़ पर धंसे पुल का पहुंच मार्ग दुरुस्त करने का काम युद्धस्तर पर 
विज्ञापन
जारी है मरम्मत का काम... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात अगले दस दिन तक बहाल होने की उम्मीद नहीं है। रामबन के केला मोड़ पर एक पुल के पहुंच मार्ग के धंस जाने के कारण रविवार की शाम से हाईवे बंद है। यातायात बंद होने से घाटी जाने और वहां से दोनों ओर हजारों वाहन और यात्री फंसे हुए हैं। एनएचएआई (रोड कंस्ट्रक्शन एंड मेनटेनिंग एजेंसी) के परियोजना निदेशक के अनुसार हाईवे के क्षतिग्रस्त हिस्से को कंक्रीट डालकर दुरुस्त करने में कम से कम दस दिन लग जाएंगे। फिलहाल वैकल्पिक मार्ग के लिए बीआरओ को बैली पुल का निर्माण करने को कहा गया है। फिलहाल हवाई मार्ग चालू है।

विज्ञापन


यातायात पुलिस हेडक्वार्टर के अनुसार हाईवे पर मरम्मत कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। जम्मू से रामबन तक यातायात बहाल है। जम्मू-डोडा-किश्तवाड़, जम्मू-रामबन, गूल संगलदान, मगरकोट,-बनिहाल, बनिहाल-काजीकुंड तक यातायात बहाल है। पुंछ और राजोरी को शोपियां से जोड़ने वाला मुगल रोड पहले से ही बंद है। यातायात विभाग ने यात्रियों से एनएचडब्ल्यू-44 पर ट्रैफिक नियंत्रण केंद्रों की ओर से जारी एडवाइजरी के मुताबिक यात्रा करने की सलाह दी है।

मौसम साफ रहेगा पर कोहरे की चादर बिछेगी
इस बीच जम्मू समेत संभाग के कई जिलों में कोहरे की चादर बिछी रही। जम्मू में दिन में हल्की धूप खिली, लेकिन अधिकतर समय कोहरा छाया रहा। जम्मू में न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्रीनगर समेत कश्मीर के अन्य हिस्सों में धूप खिली रही। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आगामी दिनों में मौसम साफ रहेगा। लेकिन कई मैदानी इलाकों में कोहरे की चादर बिछी रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थान      न्यूनतम तापमान 
गुलमर्ग    माइनस 11.2
पहलगाम   माइनस 5.3
श्रीनगर      माइनस 0.9
भद्रवाह    माइनस 0.5

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें