बारिश शनिवार फिर आफत लेकर आई। उधमपुर के खैरी इलाके में पहाड़ी से मलबे गिरने से जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात साढ़े बारह घंटे ठप रहा। हाईवे पर जगह-जगह जाम से यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी।
खराब मौसम से कटड़ा-सांझीछत चापर सेवा बाधित रही। कठुआ की बसोहली तहसील में पस्सियां गिरने से दो मकानों को नुकसान हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार आज भी राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश होगी।
तेज बारिश के कारण उधमपुर के खैरी इलाके में शुक्रवार रात 1.30 बजे पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा सड़क पर आ गिरा, जिसे शनिवार दोपहर एक बजे हटाया जा सका। इस दौरान रियासत के पंद्रह जिलों का देश से सड़क संपर्क कटा रहा।