फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलवामा: मुठभेड़ में आतंकी के मारे जाने पर हिंसक प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
DEMO PIC
विज्ञापन

पुलवामा जिले के काकपुरा इलाके में स्थानीय लश्कर कमांडर तालिब हुसैन शाह के मुठभेड़ में मारे जाने के खिलाफ शुक्रवार को हिंसक प्रदर्शन हुए। बेकाबू प्रदर्शनकारियों पर सुरक्षा बलों ने आंसू गैस के गोले दागे और हवाई फायरिंग की। इसमें 35 प्रदर्शनकारी और आधा दर्जन जवान घायल हुए हैं। आतंकी सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ में वीरवार को इलाके में मारा गया था।
 
मुठभेड़ के बाद हिंसक प्रदर्शनों को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने कर्फ्यू जैसी पाबंदियां लागू की थीं लेकिन काकपुरा और आसपास के इलाके में इन पाबंदियों का उल्लंघन किया गया।
विज्ञापन


शव दफनाने के बाद सैकड़ों लोगों ने 53 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) और सीआरपीएफ की 183 बटालियन कैंप का घेराव करते हुए जमकर पत्थर बरसाए। प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए सेना और सीआरपीएफ द्वारा आंसू गैस के गोले दागे गए और हवाई फायरिंग भी की गई।
Trending Videos
विज्ञापन

35 प्रदर्शनकारी और छह जवान घायल

इसमें गंभीर रूप से घायल युवक को श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (स्किम्स) रेफर किया गया जबकि अन्य दो को श्रीनगर के बोन एंड जॉइंट अस्पताल ले जाया गया।

अन्य घायलों को पांपोर और पुलवामा के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इलाके में अभी भी तनाव है लेकिन स्थिति नियंत्रण में है। मुठभेड़ में मारे गए आतंकी को लेकर शुक्रवार को पुलवामा जिले में बंद रहा।

सभी दुकानें, कारोबारी इदारे बंद रहे जबकि सड़कों पर वाहन भी नहीं चले। गौरतलब है कि वीरवार को हुई मुठभेड़ में 2 आतंकी घटनास्थल से फरार होने में कामयाब हुए थे। इस दौरान करीब 4 मकानों को क्षति पहुंची है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें