फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Srinagar Highway: जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद, चिनाब वैली से यातायात बहाल

Sun, 10 Mar 2024 03:35 PM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग रविवार तीन बजे दोनों तरफ से बहाल हो गया है। जम्मू कश्मीर ट्रैफिक पुलिस ने जाम से बचने के लिए लेन ड्राइविंग का पालन करने की सलाह दी है।
विज्ञापन
जम्मू श्रीनगर हाईवे - फोटो : संजयकुमार
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग रविवार तीन बजे दोनों तरफ से बहाल हो गया है। जम्मू कश्मीर ट्रैफिक पुलिस ने जाम से बचने के लिए लेन ड्राइविंग का पालन करने की सलाह दी है और सभी नियमों का पालन करने का अनुरोध किया है। 

विज्ञापन


हाल ही में बिगड़े मौसम के चलते हाईवे पर रामबन में जगह-जगह मलबा जमा हो गया था। इसे लेकर नेशनल हाईवे अथॉरिटी की ओर से रामबन के डलवास में कैरिज वे को टू लेन तक चौड़ा करने और नाशरी से बनिहाल तक चौड़ीकरण का कार्य बहाल करने के लिए शनिवार रात 10 बजे से बंद कर दिया गया। 

यातायात बहाल करने के लिए कार्य जारी रहा। इसके बाद तीन बजे दोपहर दोनों ओर से आवाजाही शुरू हो गई। हालांकि मार्ग के बंद होने पर चिनाब वैली में पड़ते डोडा, रामबन, किश्तवाड़,भद्रवाह रूट पर वाहनों की आवाजाही जारी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें