फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दूसरा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गांदरबल। मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले के गुंड क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर को हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। चालक घायल हो गया और पीछे बैठे सवार की मौत हो गई।
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि हादसा गुंड कांगन के गुंड 21 क्षेत्र के पास हुआ। मोटरसाइकिल को सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के एक 407 वाहन ने टक्कर मार दी। इस टक्कर से बाइक चालक और पीछे बैठी सवारी घायल हो गई। घायलों को तुरंत पीएचसी गुंड में इलाज के लिए ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने एक घायल को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान मोहम्मद कासिम निवासी थानामंडी, राजोरी के रूप में हुई है। बाइक चालक मोहम्मद अशरफ भी थन्नामंडी, राजोरी का निवासी है। उसका इलाज जारी है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें