फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जम्मू-कश्मीर और केरल के बीच क्वार्टर फाइनल मुकाबला आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
रणजी ट्रॉफी : सेमीफाइनल में पहली बार जगह बनाने पर रहेगी नजर, एमसीए क्रिकेट स्टेडियम पुणे में होगा मैच
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। गेंदबाजी, बल्लेबाजी और क्षेत्ररक्षण में अच्छा प्रदर्शन कर रणजी ट्राॅफी के क्वार्टर फाइनल में जगह बना चुकी है। लेकिन, आठ फरवरी से केरल के खिलाफ होने वाले मुकाबले में जीत हासिल कर टीम की नजर पहली बार सेमीफाइनल में जगह बनाने पर है।
क्वार्टर फाइनल मुकाबला एमसीए क्रिकेट स्टेडियम पुणे में होगा। प्रदेश की टीम इससे पहले 2014 और 2020 में भी क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय कर चुकी है, लेकिन अब तक जीत नहीं मिली है।
विज्ञापन

केरल के खिलाफ मुकाबले में सभी की नजरें सलामी बल्लेबाज शुभम खजूरिया पर रहेंगी। वह सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों में नौवें स्थान पर हैं। सात मैचों की 12 पारियों में उन्होंने 663 रन बनाए हैं। वहीं, तेज गेंदबाज आकिब नवी पर उम्मीद रहेगी।
विज्ञापन

वह 38 विकेट ले चुके हैं। उधर, केरल की टीम की ओर से बल्लेबाजों में जलज सक्सेना और ए सरवटे मैदान में जेएंडके टीम के लिए चुनौती पेश करेंगे। जीत के लिए बल्लेबाजी और सधी गेंदबाजी से ही टीम का सेमीफाइनल में पहुंचने का मार्ग प्रशस्त होगा।

2014 और 2020 में हार चुकी जेएंडके की टीम
2014 में जेएंडके की टीम रणजी ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल में पहुंची थी। 2020 में कर्नाटक से हार गई। इससे दर्शकों की उम्मीद टूटी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें