बांस कारीगरों के स्टाल का निरीक्षण करते डीसी। संवाद
- फोटो : samba
बांस मिशन के तहत स्किल डेवलपमेंट वर्कशॉप कलाक्रीति का आयोजन
सांबा। ब्लॉक सुंब में राष्ट्रीय बांस मिशन के तहत हस्तशिल्प और हथकरघा विभाग की ओर से एक दिवसीय कलाक्रीति कार्यशाला और प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्थानीय कारीगरों को आधुनिक तकनीकों से अवगत कराना और बांस शिल्प को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम में उपायुक्त सांबा राजेश शर्मा और निदेशक हस्तशिल्प एवं हथकरघा जम्मू सूरज प्रकाश रुकवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सहायक निदेशक एक्शु शर्मा और ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर वेरोनिका राज ने कार्यशाला में राष्ट्रीय बांस मिशन के उद्देश्यों और कारीगरों के कौशल विकास पर जोर दिया। बांस शिल्प को मिलेगा नया आयामकार्यक्रम के तहत आधुनिक बांस कॉमन फैसिलिटी सेंटर (सीएफसी) का उद्घाटन किया गया, जहां कारीगरों को आधुनिक मशीनरी और उन्नत तकनीक से प्रशिक्षित किया जाएगा। यह पहल न केवल स्थानीय बांस शिल्प विरासत को संरक्षित करेगी बल्कि नई तकनीकों के माध्यम से इसे और सशक्त बनाएगी। कारीगरों को प्रमाण पत्र और टूलकिट प्रदान किए गएइस कार्यशाला में भाग लेने वाले स्थानीय कारीगरों को प्रमाण पत्र और बांस टूलकिट वितरित किए गए।
उपायुक्त राजेश शर्मा और निदेशक सूरज प्रकाश रुकवाल ने कारीगरों को बड़े बाजारों तक पहुंच बनाने और सांबा के बांस शिल्प को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए प्रेरित किया। इस पहल से न केवल रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे, बल्कि बांस शिल्प उद्योग को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में मदद मिलेगी। स्थानीय कारीगरों और विभागीय अधिकारियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने इस आयोजन को सफल बनाया। संवाद