पांच से 10 अप्रैल को हुई प्रतियोगिता में जीता है रजत पदक
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। चीन के जियांगयिन में पांच से 10 अप्रैल को हुए सांडा वर्ल्ड कप में रजत चाढ़क ने पुरुष 85 किग्रा वर्ग में रजत पदक जीता है। बुधवार को उनका जम्मू पहुंचने पर स्वागत किया गया है।
जम्मू में वुशू एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय सराफ और द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता कुलदीप हंडू ने उनका स्वागत किया और शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर अंतरराष्ट्रीय फेंसर राशिद अहमद भी मौजूद रहे। इससे पहले रजत 2024 में मकाऊ में आयोजित एशियाई वुशु चैंपियनशिप में भी रजत पदक जीत चुके हैं।
वह अब दो से आठ जुलाई 2025 तक जियांगयिन में होने वाले एशिया कप के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं।