जम्मू। 18वीं यूटी जेएंडके वुशू चैंपियनशिप का रविवार को आगाज हुआ। चार दिवसीय चैंपियनशिप के तहत मुकाबले भगवती नगर इंडोर हॉल में खेले जाएंगे। चैंपियनशिप में 19 जिलों से 1200 खिलाड़ी भाग रहे हैं। इसमें छह खेले इंडिया सेंटर और जम्मू-कश्मीर पुलिस के खिलाड़ी भी हैं।
मुख्यमंत्री के सलाहकार नासिर असलम वानी ने चैंपियनशिप का उद्घाटन किया। जम्मू-कश्मीर वुशू एसोसिएशन के बैनर तले आयोजित चैंपियनशिप के पहले दिन सब-जूनियर ब्वॉय और गर्ल्स वर्ग के मुकाबले हुए।
इस दौरान मुख्यमंत्री के सलाहकार नासिर असलम वानी ने कहा कि खेलों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए, क्योंकि खेल युवाओं को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में राष्ट्रीय खेलों में वुशू में स्वर्ण पदक पदक सूर्य भानू प्रताप, कामरान मोहम्मद शमस, रजत पदक विजेता आयरा चिस्ती और कांस्य पदक विजेता इशांत सिंह, रोहन शर्मा, सलीम कुमार और अर्जुन शर्मा को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रंजीत कालरा द्रोणाचार्य अवार्डी कुलदीप हांडू ने सरकार से वुशू अकादमी स्थापित करने की मांग की।