संडे थियेटर में हिंदी नाटक तौबा-तौबा का हुआ मंचन
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। नटरंग स्टुडियो की ओर से संडे थियेटर में हिंदी नाटक तौबा-तौबा का मंचन किया गया। नाटक को राजिंदर कुमार शर्मा द्वारा लिखा गया है, जबकि नीरज कांत द्वारा निर्देशित किया है।
नाटक की शुरुआत अनोखे लाल के घर से होती है, जिन्होंने घर को रिहर्सल स्थान में बदल दिया है। दसका मंचन कुछ दिनों के भीतर होने वाला है। जैसे-जैसे नाटक आगे बढ़ता है तो रिहर्सल के लिए कलाकार आनाकानी करने लगते हैं। रिहर्सल छोड़ने के लिए तरह-तरह के बहाने लगा रहे हैं।
नवनियुक्त नौकर हर बार कमरे में प्रवेश करने पर एक नई समस्या लेकर आता है, जिससे भ्रम और बढ़ जाता है। अनोखे लाल नाटक के प्रदर्शन को लेकर बहुत चिंतित थे। सबसे बड़ा संकट तब होता है, जब निर्देशक को पता चलता है कि जो अभिनेता नायक के पिता की भूमिका निभा रहा था वह नाटक नहीं कर रहा है। इस अप्रिय समाचार से आहत होकर वह अपने नवनियुक्त नौकर को नाटक में पिता का किरदार निभाने के लिए तैयार करने का फैसला करता है।
अब अनोखे लाल का असली पिता आता है, जिसके सामने नौकर ने खुद को अनोखे लाल के पिता के रूप में पेश किया। इस पर असली पिता नौकर और अनोखे लाल की पिटाई करता है। इस मौके पर कननप्रीत कौर, आदेश धर, अदक्ष बागल, कुशल भट्ट, विशाल शर्मा और संकेत शामिल रहे।