फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: फेंसिंग की फॉयल स्पर्धा में कांस्टेबल विनय ने जीता सोना, नीरज की चांदी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंतर बटालियन स्पोर्ट्स मीट के दूसरे दिन विभिन्न प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने दिखाया दम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। अंतर बटालियन स्पोर्ट्स मीट के दूसरे दिन गुलशन ग्राउंट में विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं, जिनमें पुलिस के खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। फेंसिंग की फॉयल स्पर्धा में कांस्टेबल विनय ने गोल्ड और नीरज शर्मा ने रजत पदक जीता है।

फेंसिंग प्रतियोगिता में कांस्टेबल एजाज अहमद ने रजत पदक, कांस्टेबल किशन सिंह ने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया है। वहीं, व्यक्तिगत प्रतियोगिता में दिवाकर सिंह ने स्वर्ण, रवि कुमार ने रजत, कांस्टेबल जगमोहन सिंह कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन

फॉइल इवेंट में कांस्टेबल विनय कुमार ने स्वर्ण, नीरज शर्मा ने रजत, अतुल शर्मा ने कांस्य पदक जीता। सेबर टीम इवेंट (पुरुष) में कांस्टेबल नरिंदर सिंह ने स्वर्ण पदक, अरुण सलाथिया, मोहम्मद तैयब, इम्तियाज अहमद ने रजत पदक, कांस्टेबल सनी चौधरी, सैय्यद आसिमन, जगमोहन सिंह व बलबीर सिंह ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन

-
वुशू में कांस्टेबल बिलाल अहमद ने मारी बाजी
वुशू प्रतियोगिता में कांस्टेबल बिलाल अहमद ने स्वर्ण पदक, अब्दुल मजीद ने रजत, लाल हुसैन व ताहिर मकबूल ने कांस्य पदक जीता। कांस्टेबल राहुल कुमार ने स्वर्ण,विनोद थप्पा ने रजत, फरीद अहमद ने कांस्य पदक, मोहम्मद ने कांस्य पदक जीता। इसी तरह कांस्टेबल राकेश कुमार ने स्वर्ण पदक, मोहम्मद युसुफ ने रजत व तारिक अहमद ने कांस्य, यशपाल ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें