फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवोदय विद्यालय प्रतिभावान छात्रों के लिए सुनहरा अवसर : प्राचार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। जवाहर नवोदय विद्यालय सांबा में छठी कक्षा के लिए आयोजित जवाहर नवोदय चयन परीक्षा 2025-26 और कक्षा नौवीं में स्कूल में दाखिले के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

प्राचार्य सुनीत कुमार गुप्ता ने कहा कि यह विद्यालय प्रतिभावान छात्रों के लिए एक सुनहरा अवसर है। यहां उन्हें शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक, खेलकूद, नेतृत्व विकास व सह पाठयक्रम गतिविधियों में भी उत्कृष्टता प्राप्त करने का मंच मिलता है। उप प्राचार्य डॉ. डीएस सकलानी ने कहा कि नवोदय विद्यालय का उद्देश्य केवल अकादमिक उपलब्धि तक सीमित नहीं है। प्रत्येक छात्र सामाजिक, मानसिक एवं भावनात्मक रूप से सशक्त बन सके। शिक्षक अर्जुन सिंह ने विद्यालय में छात्रों के लिए उपलब्ध हाउस सिस्टम तथा पैरेंटल केयर मॉडल पर चर्चा की। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक रोहित शर्मा, सरवर हुसैन, रविंद्र कुमार, नवजोत सिंह, अजय मीणा, मितन, रणजीत कौर, ज्योति कटोच, मलकीत सिंह, शिवानी शर्मा, पूजा देवी, गारा राम व सुदेश कुमारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें