फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: स्पोर्ट्स फॉर ऑल शूटिंग चैंपियनशिप में अनीशा ने रजत पदक जीता

विज्ञापन
पदक जीतने वाली अनीशा  फोटो अनीशा
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। जम्मू-कश्मीर की प्रतिभाशाली निशानेबाज अनीशा शर्मा ने स्पोर्ट्स फॉर ऑल शूटिंग चैंपियनशिप में रजत पदक जीता और चैंपियन ऑफ चैंपियंस (सीओसी) श्रेणी में भी स्थान हासिल किया है। इस उपलब्धि के लिए 30 हजार रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
चैंपियनशिप नई दिल्ली के डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज में हुई थी। इसमें अनीशा ने 10 मीटर एयर राइफल महिला वर्ग में 631.5 के प्रभावशाली स्कोर के साथ रजत पदक अपने नाम किया। अनीशा मिशन ओलंपिक शूटिंग अकादमी जम्मू की प्रशिक्षु है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये पदक उनके प्रशिक्ष विशाल मेहरा और अमन सिंह के अथक प्रयासों का प्रमाण भी है। जम्मू-कश्मीर राइफल एसोसिएशन (जेकेआरए) के मुख्य संरक्षक दिलबाग सिंह, अध्यक्ष एसएस सोढ़ी, चेयरमैन कुलदीप जमवाल और सीईओ डीवाईएसपी शरत चंद्र सिंह ने उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें