फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: माली-चौकीदारों का वेतन जारी करें

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। ऑल जम्मू-कश्मीर पंचायत कॉन्फ्रेंस (एजेकेपीसी) ने मंगलवार को प्रेसवार्ता कर सरकार से पंचायत भवनों में काम कर रहे माली कम चौकीदारों के लंबित वेतन का भुगतान करने और उन्हें स्थायी रोजगार देने की मांग की। एजेकेपीसी के अध्यक्ष अनिल शर्मा ने कहा के माली कम चौकीदार दो दशक पहले से ग्रामीण विकास और पंचायती राज विभाग को अपनी जमीनें दान कर चुके हैं। कर्मचारियों ने न केवल अपनी जमीन दी बल्कि खुद का खर्चा भी उठाया और इसे कानूनी प्रक्रिया के माध्यम से सरकार के नाम पंजीकृत करवाया। 20 साल बीत जाने के बाद भी उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ है। एजेकेपीसी ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है के तत्काल इनकी मांगो को पूरा किया जाएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें