सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में जम्मू-कश्मीर ने झारखंड को 25 रन से हराया
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। इंडियन प्रीमियम लीग (आईपीएल) नीलामी से ठीक पहले शनिवार को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में जम्मू-कश्मीर के अब्दुल समद का बल्ला खूब गरजा। झारखंड के खिलाफ मुकाबले उन्होंने 255 के स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी करते हुए, 29 गेंद में सात छक्के और पांच चौकों की मदद से 74 रन की नाबाद खेली। इस से जम्मू-कश्मीर ने 224 रन बनाए। मुकाबले में झारखंड को 25 रन से हार मिली।
टॉस हाकर जम्मू-कश्मीर को बल्लेबाजी का न्यौता मिला। सलामी जोड़ी ने 4.3 ओवर में ही 51 रन जोड़ लिए। शुभम खजूरिया 12 गेंदों में 20 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद कामरान और विवरांत शर्मा शर्मा ने तेजी से बनाना शुरू किया। दोनों के बीच दूसरी विकेट लिए 28 गेंदों में 47 रन की साझेदारी हुई। कामरान 61 रन बनाकर आउट हो गया। उन्होंने 32 गेंद में 6 छक्के और तीन चौके लगाए। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए अब्दुल समद ने आबिद मुश्ताक के साथ 23 गेंद में नाबाद 76 रन की साझेदारी जिसमें समद का 60 रन का योगदान रहा । टीम ने 20 ओवर में चार विकेट पर 224 रन बनाए। झारखंड के गेंदबाज विवेक आनंद तिवारी ने 4 ओवर में 63 रन लुटा दिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी झारखंड के बल्लेबाजों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। सलामी बल्लेबाज उत्कृष सिंह ने 28 गेंद में 54 रन बनाए। जबकि कप्तान विराट ने नौ गेंदों में 24 रन बनाए। पंकज कुमार ने 32 गेंद में 56 रन जबकि बाल कृष्ण ने 18 गेंद में 33 रन बनाए। झारखंड की टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 199 रन बनाए और 25 रन से हार मिली। गेंदबाजी में आबिद मुश्ताक ने चार विकेट, रासिक सलाम और एम अश्विन ने दो-दो विकेट लिए। इस जीत से जम्मू-कश्मीर को चार अंक मिले और ग्रुप सी में तीसरे स्थान पर रहा।
आईपीएल नीलामी आज से प्रदेश के 15 खिलाड़ियों पर होगी नजर
आईपीएल 2025 की नीलामी में जम्मू-कश्मीर के 15 खिलाड़ी खरीदारों की नजर में होंगे। पिछले साल की नीलामी में जम्मू-कश्मीर के नौ खिलाड़ी थे, लेकिन आबिद मुश्ताक और रसिख सलाम डार को मौका मिला था। 24-25 नवंबर को होने वाली नीलामी में जम्मू-कश्मीर से उमरान मलिक और अब्दुल समद पर सबकी नजर होगी। इसके अलावा कई उभरती हुई प्रतिभाएं भी अपनी छाप छोड़ने की उम्मीद कर रही हैं।