फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: नेशनल स्कूल गेम्स मेजबान जम्मू-कश्मीर ने जीता पहला पदक

विज्ञापन
स्कूल नेशल गेम्स में रजत पदक जीतने वाले जम्मू-कश्मीर केरिधुम व अन्य विजेता
विज्ञापन
60 किलोभार वर्ग में रिधुम ने रिधुम ने रजत पदक के रूप में दिलाई सफलता
विज्ञापन

भगवती नगर इंडोर हॉल में प्रतियोगिता जारी
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। मेजबान जम्मू-कश्मीर ने नेशनल स्कूल गेम्स में जूडो अंडर-17 में पहला पदक जीता है। यह सफलता 60 किलोभार वर्ग में रिधुम ने रजत पदक के रूप में पाई है। भगवती नगर इंडोर हॉल में खेले जा रही प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के 60 किलोभार में गोवा के विनय के अयोग्य घोषित होने के बाद जम्मू-कश्मीर के रिधुम ने दूसरे दौर में प्रवेश किया। इसके बाद उन्होंने पुडुचेरी के सर्वेश को पछाड़कर तीसरे दौर में प्रवेश किया। तीसरे दौर में रिधुम ने केंद्रीय विद्यालय के आर्यन को हराया और फिर सेमीफाइनल में पंजाब के वैभव को हराया। हालांकि, फाइनल में रिधुम को मणिपुर के युमनाम से हार मिली और उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन

कांस्य पदक राजस्थान के विनय आचार्य और चंडीगढ़ के कपिल दमई ने जीता। 55 किलोग्राम भार वर्ग में मध्य प्रदेश के नितिन बलहारा ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि दिल्ली के आकाश खत्री ने रजत पदक जीता। कांस्य पदक सीबीएसई के आरुष दत्ता और मोतम दत्ता को मिला। 80 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक गुजरात के पारेख मितकुमार ने जीता, जबकि रजत पदक मणिपुर के हुइड्रोम को मिला।
विज्ञापन

सीबीएसई के अश्मित मुगरा और राजस्थान के अश्विन भारद्वाज ने इस भार वर्ग में कांस्य पदक जीता। विजेताओं को युवा सेवाएं एवं खेल विभाग जम्मू के संयुक्त निदेशक वेद प्रकाश ने स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) और युवा सेवाएं एवं खेल विभाग (डीवाईएसएस) के गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में पदक प्रदान किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें