संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। कर्ण नगर स्थित वेद मंदिर के मैदान में शनिवार रात को जागरण का आयोजन हुआ। इस दाैरान पूरा क्षेत्र चंडी माता के भजनों और जयकारों से गूंजता रहा। भजनों पर पंडाल में माैजूद श्रद्धालु थिरकने को मजबूर रहे।
जागरण रात आठ बजे शुरू हुआ रविवार सुबह साढ़े चार बजे तक जारी रहा। इससे पहले श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का भी आयोजन किया गया था। जागरण में गायक कोमल शर्मा, दलजीत राठौर, वर्षा जम्वाल, रवि विजयपुरिया, राजू विजयपुरिया सहित अन्य ने चंडी माता की महिमा का गुणगान किया।
जागरण में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। पंडाल को विभिन्न प्रकार की लााइटों व फूलों से सजाया गया था। जागरण का आयोजन श्री चंडी माता सेवा समिति की ओर से किया गया था। समिति के चेयरमैन सुनीत रैना ने बताया कि हर साल माता रानी का जागरण करवाया जाता है।