एमए स्टेडियम के इंडोर स्टेडियम में हुई स्क्रीनिंग, पांच-छह फरवरी को दो दलों में टीम होगी रवाना
उत्तराखंड में नौ से 13 फरवरी के बीच होंगे फेंसिंग के मुकाबले
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। उत्तराखंड में जारी 38वें राष्ट्रीय खेलों के लिए जम्मू-कश्मीर की फेंसिंग टीम की सोमवार को एमए स्टेडियम के इंडोर स्टेडियम में स्क्रीनिंग हुई। इसमें 12 सदस्यीय टीम का चयन किया गया, जो प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगी।
खिलाड़ी दो दलों में पांच और छह फरवरी को उत्तराखंड के लिए रवाना होंगे। संभागीय खेल अधिकारी बलविंद्र सिंह और अंतरराष्ट्रीय रेफरी व स्टेट अवार्डी राशिद चौधरी की मौजूदगी में टीम की स्क्रीनिंग हुई।
राष्ट्रीय खेलों के तहत फेंसिंग मुकाबले नौ से 13 फरवरी के बीच होंगे। 12 सदस्तीय टीम में अंतरराष्ट्रीय फेंसर विशाल थापर, सागर साही, उदयवीर सिंह चंडेल, सूर्यवंश शर्मा, अजय कुमार, सुफयान वहीद सोहिल, सोहित ठाकुर, शिवांश कपूर, श्रेया गुप्ता, ऋषिका खजूरिया, कृतार्थी कोतवाल, छवि शर्मा शामिल हैं।
टीम के साथ जम्मू-कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल की वरिष्ठ कोच रचना जम्वाल और शोटू लाल शर्मा टीम कोच के रूप में होंगे। वहीं, आर्दश सलाथिया टीम के साथ प्रबंधक के रूप में रहेंगे।