जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय में सेंट्र फॉर डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजुकेशन (सीडीओई) की ओर से सोमवार को धूमधाम से वसंत पंचमी का पर्व मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई, जिसे शिखर शर्मा, वनिश शर्मा और गौरव गोस्वामी ने प्रस्तुत किया। इसके बाद सीडीओई के निदेशक प्रो. पंकज के श्रीवास्तव विद्यार्थियों को वसंत पंचमी के बारे में बताया। कार्यक्रम में प्रो. संदीप कौर टंडन, प्रो. अनुपमा वोहरा, डॉ. नीलम चौधरी, डॉ. हिना अबरोल, डॉ. सरनप्रीत कौर ब्रोका, डॉ. नेहा, डॉ. पूजा, डॉ. जतिंदर, डॉ. ममता, डॉ. प्रगति, डॉ. दीप्ति, डॉ. हिमांशी आदि उपस्थित रहे। संवाद