फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय खेल: जिम्नास्टिक में टीम और फेंसिंग में सुफियान ने जीता रजत पदक

विज्ञापन
नेशनल गेम्स में पदक जीतने वाले ​खिलाड़ी। स्रोत : एसोसिएशन
विज्ञापन
दो पदक जीतने के साथ ही जम्मू-कश्मीर के पदकों की संख्या बढ़कर 11 हुई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। उत्तराखंड में जारी 38वें राष्ट्रीय खेल में जम्मू-कश्मीर की पदक तालिका में दो और पदक की वृद्धि हुई है। जिम्नास्टिक के टीम इवेंट और फेंसिंग के व्यक्तिगत स्पर्धा में जम्मू-कश्मीर ने एक-एक रजत पदक जीता हैं। अब कुल पदों की संख्या बढ़कर अब 11 हो गई है।
सोमवार को जम्मू-कश्मीर के नाम दो रजत पदक रहे है। फेंसिंग में रामबन के सुफियान वहीद सोहिल ने रजत पदक जीता है। वहीद पहली बार राष्ट्रीय खेलों में भाग ले रहे है। उनका फाइनल मुकाबला सर्विसेज स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड के जेटली के साथ हुआ। मुकाबला रोमांच और करीब का रहा है। इसमें सोहिल को 11-10 से मामूली अंतर से हार मिली।
विज्ञापन

इससे पहले सोहिल ने क्वार्टरफाइल में पंजाब के अंतरराष्ट्रीय फेंसर उदयवीर सिंह को 15-22, सेमीफाइनल में सर्विसेज के रोबिट को 15-11 से हराया। वहीं जिम्नास्टिक में जम्मू-कश्मीर की टीम ने 231 अंक लेकर रजत पदक जीता। पदक विजेता टीम में मुस्कान राणा, मान्या, वैभवी शर्मा और जागृति ठाकुर शामिल हैं। एरोबिक जिम्नास्ट ने व्यक्तिगत फाइनल, मिश्रित जोड़ी, तिकड़ी और समूह स्पर्धा के फाइनल के लिए क्वालीफाई किया है और ये मुकाबले बुधवार को होंगे।
विज्ञापन

जम्मू-कश्तीर द्वारा जीते गए पदों की संख्या अब बढ़कर 11 हो गई हैं, जिसमें तीन स्वर्ण, चार रजत और चार कांस्य शामिल हैं। राष्ट्रीय खेलों में जम्मू-कश्मीर ने वुशू में अबतक सबसे ज्यादा सात पदक जीते हैं, जिसमें दो स्वर्ण, एक रजत और चार कांस्य शामिल हैं। वहीं तीरंदाजी, जिम्नास्टिक और फेंसिंग में एक-एक रजत पदक, ताइक्वांडो में स्वर्ण पदक शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें