फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: राष्ट्रीय खेलों में प्रदेश के खिलाड़ियों ने दो और रजत जीते

विज्ञापन
विज्ञापन
-जिम्नास्टिक में प्रदेश की टीम और फेंसिंग में सुफियान को व्यक्तिगत सफलता मिली
विज्ञापन


जम्मू। उत्तराखंड में चल रहे 38वें राष्ट्रीय खेलों में प्रदेश ने दो और रजत जीते हैं। राष्ट्रीय खेलों में पहली बार भाग ले रहे रामबन के सुफियान वहीद सोहिल ने फेंसिंग में रजत जीता। उनका फाइनल सर्विसेज स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड के जेटली से हुआ। इसमें उन्हें 11-10 के मामूली अंतर से हार मिली। इससे पहले सोहिल ने क्वार्टर फाइनल में पंजाब के अंतरराष्ट्रीय फेंसर उदयवीर सिंह को 15-22 व सेमीफाइनल में सर्विसेज के रोबिट को 15-11 से हराया।
विज्ञापन



पदकों की संख्या 11 पहुंची
जिम्नास्टिक में प्रदेश की टीम ने 231 अंक लेकर रजत जीता। टीम में मुस्कान राणा, मान्या, वैभवी शर्मा और जागृति ठाकुर शामिल हैं। एरोबिक जिम्नास्ट ने व्यक्तिगत फाइनल, मिश्रित जोड़ी, तिकड़ी और समूह स्पर्धा के फाइनल के लिए क्वालीफाई किया है। ये मुकाबले बुधवार को होंगे। अब तीन स्वर्ण, चार रजत और चार कांस्य के साथ प्रदेश के कुल पदक 11 हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें