फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: खेल मंत्री ने जम्मू-कश्मीर में वुशू अकादमी खोलने का दिया आश्वासन

विज्ञापन
38वें राष्ट्रीय खेलों में पदक विजेता के आयोजित रात्रि भोज के दौरान फोटो फेसबुक
विज्ञापन
जम्मू। उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेलों में पदक विजेता वुशू खिलाड़ियों के सम्मान में खेल मंत्री सतीश शर्मा ने विशेष रात्रिभोज का आयोजन किया। इस दौरान मंत्री ने खिलाड़ियों के साथ बातचीत की और राष्ट्रीय खेलों में उनके अनुभवों को जाना और प्रदेश के वुशू अकादमी खोलने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

स्वर्ण पदक विजेता सूर्य भानु प्रताप सिंह (60 किग्रा) और मोहम्मद कामरान (90+ किग्रा), रजत पदक विजेता आयरा चिश्ती और कांस्य पदक विजेता अर्जुन शर्मा, रोहन, इशांत सिंह और सलीम कुमार ने इसमें भाग लिया।
खिलाड़ियों को बधाई देते हुए, मंत्री ने उनकी प्रतिबद्धता और दृढ़ता की प्रशंसा की। राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जम्मू-कश्मीर की वुशू टीम की उपलब्धियों को देखते हुए मंत्री ने वुशू अकादमी खोलने का आश्वासन दिया। इससे खिलाड़ियों को बेहतर सुविधा मिलेगी और बड़े आयोजन के लिए अपनी तैयारियों को पुख्ता कर सकेंगे। कुलदीप हांडू (द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता) ने बातचीत के दौरान वुशू खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने और उनके प्रति प्रतिबद्धता दिखाने के लिए खेल मंत्री और खेल परिषद का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें