फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: धीरज की घातक गेंदबाजी के दम पर जीता आरसीसी

Tue, 31 Dec 2024 03:32 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
कश्मीरी पंडित प्रीमियर लीग प्रतियोगिता : एमए स्टेडियम में खेले गए तीन मुकाबले
विज्ञापन

ट्राइडेंट क्रिकेट क्लब ने शिव भगवती टीम को चार विकेट से दी मात
संवाद न्यूज एजेंसी।
जम्मू। कश्मीरी पंडित प्रीमियर लीग प्रतियोगिता जारी है। सोमवार को एमए स्टेडियम में तीन मुकाबले खेले गए। इसमें रॉयल क्रिकेट क्लब (आरसीसी) ने धीरज की घातक गेंदबाजी के दम पर शारिका क्रिकेट क्लब को 39 रन से हराया। वहीं, ट्राइडेंट क्रिकेट क्लब ने शिव भगवती क्लब को चार विकेट से हराया।
पहले मैच में शारिका क्रिकेट क्लब ने टॉस जीत कर रॉयल क्रिकेट क्लब को बल्लेबाजी का न्योता दिया। टीम ने 20 ओवर में सात विकेट पर 116 रन बनाए और जीत के लिए 117 रन का लक्ष्य दिया। टीम के लिए गिब्स ने सर्वाधित 28 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में शारिका क्रिकेट क्लब के संदीप खार और अरुण कारदार ने दो-दो विकेट हासिल किए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करते हुए शारिका क्रिकेट क्लब की पारी 17 ओवर में 77 रन पर ही सिमट गई और 39 रन से मैच हार गई। धीरज भट्ट ने चार और शिवम रैना ने दो विकेट हासिल किए। दूसरा मुकाबले में ट्राइडेंट क्रिकेट क्लब ने शिव भगवती क्लब को चार विकेट से हराया।
विज्ञापन

शिव भगवती क्लब की टीम ने 19.3 ओवर में 82 रन बनाए, जिसमें संदीप ने सर्वाधित 21 रन बनाए। गेंदबाज वैभव कौल ने चार व अमित वली ने तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए ट्राइडेंट की टीम ने 12.1 ओवर में चार विकेट से मुकाबला अपने नाम किया। अमित रैना ने सर्वाधिक 37 रनों की पारी खेली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें