सीनियर कबड्डी चैंपियनशिप में फाइनल में पहुंचने वाली टीम फोटो एसोसिएशन
पुरुष वर्ग में पुलिस बनाम आर्मी और महिला वर्ग में जम्मू बनाम कठुआ के बीच होगा मुकाबला
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। तीन दिवसीय 22वीं यूटी सीनियर कबड्डी चैंपियनशिप में रविवार को फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। महिला वर्ग में जम्मू बनाम कठुआ जिला के बीच मुकाबला होगा, जबकि पुरुष वर्ग में जेएंडके पुलिस और आर्मी की भिड़ंत होगी। चैंपियनशिप पुंछ जिले के मेंढर में खली जा रही है।
चैंपियनशिप में शुक्रवार व शनिवार को लीग, क्वार्टर और सेमीफाइनल के मुकाबले खेले गए थे। पुरुष वर्ग में शनिवार को पहला सेमीफाइनल मुकाबला आर्मी और जम्मू के बीच खेला गया। इसमें आर्मी ने जम्मू को हराकर फाइनल में जगह पक्का की। दूसरे सेमीफाइनल जम्मू-कश्मीर पुलिस और पुंछ के बीच हुआ।
इसमें जम्मू-कश्मीर पुलिस ने जीत हासिल की। वहीं, महिला वर्ग में हुए सेमीफाइनल मुकाबलों में कठुआ ने उधमपुर को हराया जबकि दूसरे मैच में जम्मू जिले का सामना जम्मू-कश्मीर पुलिस से हुआ। इसमें जम्मू ने फाइनल में जगह बनाई। इस चैंपियनशिप का आयोजन एमेच्योर कबड्डी एसोसिएशन ने जम्मू-कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल के सहयोग से किया है। इसमें 22 टीमों ने भाग लिया जिसमें 13 पुरुष व नौ महिला वर्ग की टीमें थी।
चैंपियनशिप का उद्घाटन एसडीएम मेंढर इमरान राशिद कटारिया ने किया था। इसमें दौरान जम्मू-कश्मीर कबड्डी एसोसिएशन के सचिव कुलदीप गुप्ता शामिल है।