ताइक्वांडों में स्वर्ण पदक जीतने के बाद आशीष व अन्य खिलाड़ी फोटो स्पोर्ट्स काउंसिल
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। उत्तराखंड में जारी 38वें राष्ट्रीय खेलों में जम्मू-कश्मीर के जम्मू के बडयाल ब्राह्मणा के आशीष मुवाल ने ताइक्वांडो में स्वर्ण पदक जीता है।
शनिवार को -71 किलोभार वर्ग में हुए फाइनल मुकाबले में आशीष ने सर्विसेज स्पोर्ट्स बोर्ड के खिलाड़ी को लगातार दो सेट में हराकर पदक अपने नाम किया।
आशीष का पूरा अभियान अजय रहा। लीग स्तर से लेकर क्वार्टरफाइन, सेमीफाइनल और अब फाइनल में उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी खिलाड़ी खेल के हर क्षेत्र में चित किया। आशीष ने नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में भी स्वर्ण पदक विजेता रहे है। आशीष शारीरिक शिक्षा की पढ़ाई भी कर रहे है। पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में आशीष का अभी तक शानदार प्रदर्शन किया है।