फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: दो दिवसीय यूटी कबड्डी चैंपियनशिप कल से

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। पुंछ जिले मेंढर में 22वीं सीनियर यूटी कबड्डी चैंपियनशिप (पुरुष व महिला) सात से नौ फरवरी तक होगी। इसका आयोजन जम्मू-कश्मीर एमेच्योर कबड्डी एसोसिएशन के बैनर तले और जम्मू-कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल के सहयोग से किया जाएगा।
चैंपियनशिप के सफल आयोजन के लिए एसोसिएशन के महासचिव और युवा कबड्डी सीरीज के तकनीकी अधिकारी सुरेंद्र मोहन पुंछ रवाना हुए हैं। अधिकारी आवास के मानक का आकलन, मैट के साथ मैदान, भोजन सहित अन्य जरूरी सुविधाओं का जायजा लेंगे। इस चैंपियनशिप सभी जिला कबड्डी टीम के साथ-साथ अर्धसैनिक बलों की टीमें भाग लेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर टीम में दस खिलाड़ी एक कोच और एक प्रबंध होगा। छह फरवरी तक सभी जिला एसोसिएशन को अपने खिलाड़ियों का पंजीकरण करने को कहा है। इस चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन सीनियर नेशनल पुरुष व महिला चैंपियनशिप के लिए होने वाले कैंप के लिए किया जागएा। यह कैंप दस फरवरी को पुंछ में ही लगेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें