फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: टी-20 आई बधिर क्रिकेट त्रिकोणीय शृंखला में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे उमर व शाकिर

विज्ञापन
टी-20आई बधिर क्रिकेट त्रिकोणीय श्रृंखला में शामिल होने वाले उमर व शाकीर फोटो एसो.
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के साथ दो से आठ मार्च तक होगी प्रतियोगिता
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। क्रिकेट की दुनिया में जम्मू-कश्मीर के खिलाड़ियों ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। प्रदेश के दो क्रिकेटरों का चयन टी-20 आई बधिर क्रिकेट त्रिकोणीय शृंखला के लिए हुआ हैं। इनमें उमर अशरफ और शरीक मजीद शामिल हैं।
दोनों ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के साथ होने वाली शृंखला में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। ये शृंखला दो से आठ मार्च तक दिल्ली में होगी। टीम के साथ बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज उमर अशरफ लंबे समय से राष्ट्रीय टीम का हिस्सा रहे हैं। जबकि, शरीक मजीद पहली बार राष्ट्रीय टीम का हिस्सा बने हैं।
विज्ञापन

दोनों खिलाड़ी टी-20 त्रिकोणीय शृंखला के बाद 10 से 12 मार्च को नई दिल्ली में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय शृंखला भी खेली जाएगी। भारतीय टीम का हिस्सा बनने पर दोनों पर खुशी व्यक्त की है और अपने प्रदर्शन से टीम की जीत में अहम योगदान देने की भी प्रतिबद्धता जताई है। दोनों खिलाड़ी टीम के अन्य सदस्यों साथ 24 फरवरी से एक मार्च तक होने वाले शिविर में भाग लेंगे।
विज्ञापन


ये है भारतीय टीम
16 सदस्यीय भारतीय टीम में वीरेंद्र सिंह (कप्तान हिमाचल प्रदेश), साई आकाश (उप कप्तान तमिलनाडु), उमर अशरफ (विकेटकीपर जम्मू-कश्मीर), अभिषेक सिंह (पश्चिम बंगाल), आकाश सिंह (हरियाणा), यशवंत नायडू (आंध्र प्रदेश), संजू शर्मा (राजस्थान), संतोष कृ महापात्र (ओडिशा), कुलदीप सिंह (हरियाणा), विवेक कुमार (हरियाणा), सुदरसुन ई (तमिलनाडु), कृष्णा गौड़ा (विकेटकीपर महाराष्ट्र), एम श्रामित (कर्नाटक), सिबुन नंदा (ओडिशा), अंकित जागीर (राजस्थान) और शारीक मजीद (जम्मू-कश्मीर) शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें