घरेलू सत्र से पहले जम्मू-कश्मीर को तैयारियां पुख्ता करने का मौका
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की ओर आगामी घरेलू सत्र से पहले जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन (जेकेसीए) के पास अपनी तैयारियां पुख्ता करने का मौका है। जेकेसीए देव भूमि गोल्ड कप क्रिकेट टूर्नामेंट में खेलेगा। इसके लिए 15 सदस्य टीम का चयन किया गया है।
50 ओवर के टूर्नामेंट का आयोजन उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन से पंजीकृत एसोसिएशन द्वारा किया जाएगा। इस टूर्नामेंट में भाग लेने से पहले प्रदेश की टीम अभ्यास मुकाबले खेलेगी। हास्टल ग्राउंड जम्मू में 27 से 29 मई तक यह मुकाबले होंगे। जेकेसीए प्रबंधन ने चुने गए खिलाड़ियों को स्पोर्टिंग स्टाफ को 26 मई को हास्टल ग्राउंड जम्मू में आने को कहा है।
देव भूमि गोल्ड कप में 16 टीमें भाग ले रही हैं। जम्मू-कश्मीर ग्रुप चार में है। इसमें केरला, हिमाचल प्रदेश और गोवा है। टीम अपने अभियान की शुरुआत 31 मई को गोवा के खिलाफ करेगी। इसके बाद एक जून को हिमाचल प्रदेश और तीन को केरला के खिलाफ मुकाबला होगा। जम्मू-कश्मीर की टीम 30 मई को आयोजन स्थल के लिए रवाना होगी।
-
इन खिलाड़ियों का हुआ है चयन
कामरान इकबाल, काजी जुनैद, यावर हसन, शुभम पुंडीर (कप्तान), कन्हैया वधावन (विकेटकीपर), मुसैफ एजाज, लोन नासिर मुजफ्फर, आकिब नबी, सुनील कुमार, आबिद मुश्ताक, साहिल लोत्रा, कवलप्रीत सिंह, आर्या ठाकुर, वंशज शर्मा और प्रफुल्ल धर। टीम के साथ अजय शर्मा कोच, राजेश खन्ना धर प्रबंधक, चिराग पंड्या फिजियोथेरेपिस्ट, सन्नी कुमार ट्रेनर होंगे।