51वीं जम्मू-कश्मीर बैडमिंटन चैंपियनशिप के तहत एमए स्टेडियम में खेले गए 22 मुकाबले
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर बैडमिंटन एसोसिएशन की ओर से आयोजित 51वीं जम्मू-कश्मीर बैडमिंटन चैंपियनशिप में सोमवार को रोमांचक मुकाबले खेले गए। एमए स्टेडियम के इंडोर हॉल में सोमवार को बॉयज सिंगल अंडर-19 और मैंस सिंगल वर्ग में 22 मुकाबले खेले गए। अंडर-19 ब्वॉयज सिंगल में मयंक ने राज सलाथिया को 21-1 और 21-8 से हराया। उदयन शर्मा ने आदित्य के बीच एकतरफा मुकाबला रहा। उदयन ने 21-8 और 21-6 से राज को शिकस्त दी। ठाकुर अनीश ने काजिम इश्तियाक को रोमांचक मुकाबले में 21-15 और दूसरा 21-16 से हराया।
वैभव मेहता ने यशवर्धन को 21-5 और 21-10, भवदीप सिंह ने जुबेन को 21-10 और 21-11, अकुल ने आदिल मेहताब को 21-16 और 21-12 से हराया। मैंस सिंगल में राहुल चवारिया ने मुजमिल अहमद पर एकतरफा जीत हासिल की। राहुल ने पहला सेट 21-5 और दूसरा 21-2 से अपने नाम किया।
इस तरह के अन्य मुकाबले में वैभव मेहता ने मेहसान को 21-7 और 21-5 से हराया। आदिल अहमद ने फेजान फारुख को 21-15 और 21-12 के अंतर से हराया। पांच दिवसीय चैंपियनशिप के तहत मंगलवार को भी मुकाबले खेले जाएंगे।