फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पहली पारी में बिखरी जम्मू-कश्मीर की बल्लेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी : उत्तर प्रदेश के खिलाफ मेजबान टीम ने दूसरे दिन 158 पर गंवाए आठ विकेट
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में उत्तर प्रदेश के खिलाफ मेजबान जम्मू-कश्मीर टीम की बल्लेबाजी लड़खड़ा गई है। मुकाबले के दूसरे दिन जम्मू-कश्मीर ने आठ विकेट 158 रन बना लिए है, जबकि अभी 292 रन और बनाने हैं।
मैच के दूसरे दिन बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान टीम के बल्लेबाजों ने ठोस शुरुआत की। पहले विकेट के लिए सिर्फ 98 गेंदों में 88 रन की साझेदारी हुई। 88 रन के स्कोर पर अर्चित महाजन 18 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद विकेट गिरने का सिलसिला शुरू हुआ। एक छोर पर सलामी बल्लेबाजी कामरान इकबाल डटे रहे, लेकिन दूसरे छोर से विकेटों के गिराने का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन

कामरान इकबाल ने 68 रन बनाए। दिन का खेल खत्म होने तक यावर हुसैन 39 रन और विशाल कुमार नौ बनाकर नाबाद रहे। उत्तर प्रदेश के लिए शुभम मिश्रा और विजय यादव ने तीन-तीन विकेट और प्रशांत वीर ने दो विकेट लिए।
विज्ञापन

रविवार को मुकाबले के पहले दिन उत्तर प्रदेश ने पहली पारी में 477 रन बनाए थे। इसमें ऋतुराज शर्मा ने 230 रन की पारी खेली थी। जबकि शोएब सिद्दीकी ने 82 और कप्तान आराध्य यादव ने 72 रन बनाए। गेंदबाजी में जम्मू-कश्मीर के लिए मुजूतबा युसूफ ने चार और विशाल कुमार ने दो विकेट हासिल किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें